फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नहर निर्माण के दौरान मिक्सर मशीन की चपेट में आया मजदूर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Mon, 09 Mar 2026 03:50 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

नहर निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन के नीचे दबने से एक मजदूर की जान चली गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पड़ी मिक्सर मशीन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बोदा टोला में नहर निर्माण कार्य के दौरान मिक्सर मशीन के नीचे दबने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घोघरी गांव से नवगवां तक नहर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी निर्माण कार्य में छोटी घोघरी निवासी गोजे बैगा (48) मजदूरी कर रहा था। सोमवार दोपहर काम के दौरान किसी जरूरत के चलते वह मिक्सर मशीन को आगे बढ़ाने के लिए अकेले ही उसे ढकेलने लगा। बताया जा रहा है कि निर्माण स्थल पर ढलान होने के कारण मशीन अचानक तेजी से आगे बढ़ने लगी और गोजे बैगा उसकी चपेट में आ गया।

मिक्सर मशीन के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख वहां मौजूद अन्य मजदूर तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह मशीन को हटाकर उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khargone News: ट्रेचिंग ग्राउंड के कचरे में लगी आग, गैस चैंबर बना शहर, धुएं से त्रस्त लोगों ने किया चक्काजाम

जानकारी मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि घटना में किसी की लापरवाही रही है या नहीं। यदि लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद गांव और मजदूरों के बीच शोक का माहौल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें