फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: हाथियों के झुंड ने बांधवगढ़ के पास गांव में मचाई दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

Fri, 08 Nov 2024 11:17 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बनासी गांव के सरपंच संतोष सिंह ने बताया कि हाथियों का झुंड अचानक गांव की बस्ती की ओर बढ़ने लगा था। शिवचरण यादव के घर के पास से गुजरते हुए झुंड बस्ती की ओर बढ़ता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे हाथी बस्ती में न जाकर खेतों की ओर बढ़ गए। इस घटना से गांव के लोग काफी डर गए हैं।
विज्ञापन
गांव के लोग हुए इकट्ठा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ जंगल से सटे ब्यौहारी के बनासी गांव में शुक्रवार की शाम हाथियों के झुंड ने दस्तक दे दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शाम करीब 7 बजे 10 से अधिक हाथियों का झुंड गांव में पहुंचा, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गए।

बनासी गांव के सरपंच संतोष सिंह ने बताया कि हाथियों का झुंड अचानक गांव की बस्ती की ओर बढ़ने लगा था। शिवचरण यादव के घर के पास से गुजरते हुए झुंड बस्ती की ओर बढ़ता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे हाथी बस्ती में न जाकर खेतों की ओर बढ़ गए। इस घटना से गांव के लोग काफी डर गए हैं।

वन विभाग की बी टी आर (बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व) टीम और स्थानीय वन अमला मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं। एसडीओ फॉरेस्ट रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि यह क्षेत्र बफर जोन में आता है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर नजर रख रही है और गांव में मुनादी करवाई जा रही है कि लोग जंगल और खेतों की ओर न जाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें