फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल के NH-43 पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, बेटी-दामाद और मासूम घायल

Sun, 07 Jun 2026 03:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अमलाई के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई एवं अन्य घायल है।
विज्ञापन
ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे एक परिवार की बाइक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, दामाद और एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार, कोदवार कला निवासी रेखा यादव अपनी बेटी आंचल यादव, दामाद नीरज यादव और एक वर्षीय बच्ची के साथ केशवाही स्थित मरखी माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद पूरा परिवार एक ही बाइक से घर लौट रहा था। जब वे अमलाई थाना क्षेत्र के बटुरा स्थित मौहारी दाई मंदिर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार 16 चक्का ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


पढ़ें: कुल्हाड़ी से काटा, फंदा बनाकर छत से लटकाकर युवती को नीचे फेंका; प्यार ठुकराने पर हैवान बना प्रेमी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रेलर के साथ कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। हादसे में रेखा यादव सड़क पर गिर गईं और ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनका शव कुछ समय तक सड़क पर पड़ा रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दुर्घटना में आंचल यादव, नीरज यादव और एक वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही अमलाई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रेलर को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें