फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: 75 लाख की चोरी के बाद एक और बड़ी वारदात, सूने घर से उड़ाया लाखों का सामान, सवालों के घेरे में पुलिस

Sat, 23 May 2026 11:31 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रिटायर शिक्षक के घर हुई 75 लाख की चोरी के बाद अब बदौडी गांव में दिनदहाड़े लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन
जैतपुर थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में कोटरी गांव में रिटायर शिक्षक के घर हुई करीब 75 लाख रुपये की चोरी का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इसी बीच अब बदौडी गांव में दिनदहाड़े एक और बड़ी चोरी की वारदात सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त और कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बदौडी गांव निवासी तारावती सिंह शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तबीयत खराब होने के कारण अपने देवर के साथ इलाज कराने शहडोल अस्पताल गई थीं। उनके पति बाहर रहते हैं, जिसके चलते घर सूना था। शाम को जब वे वापस लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व पेटियों के ताले टूटे हुए थे।

ये भी पढ़ें: MP News: चार साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर, डीजीपी ने दिए निर्देश
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक चोर घर में रखे करीब दो तोला सोने के जेवर, लगभग दो किलो चांदी के आभूषण और पीतल व फूल के करीब 15 नग बर्तन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि वारदात गांव की बस्ती के बीच स्थित मकान में दिनदहाड़े हुई, जिससे ग्रामीणों में भय और नाराजगी दोनों बढ़ गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने शुक्रवार रात ही जैतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन शनिवार सुबह तक पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंची थी। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस न तो गश्त बढ़ा रही है और न ही पुराने मामलों का खुलासा कर पा रही है। लगातार दूसरी बड़ी चोरी के बाद अब लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें