शहडोल के मंदिर की दान पेटी से चोर हजारों रुपये ले उड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुप्रसिद्ध मंदिर भाटिया मां सिंह वाहिनी के दरबार में चोरों ने मुख्य दान पेटी को अपना निशाना बनाया और दान पेटी में रखे नगदी रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के भाटिया गांव में बहु प्रसिद्ध मंदिर मां सिंह वाहिनी का है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में लोग पहुंचते हैं और दान पेटी पर रुपये डालते हैं। मुख्य दान पेटी को ही चोरों ने अपना निशाना बनाया और उसमें रखे हजारों रुपये लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए हैं। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी लालू महाराज पुजारी द्वारा दी गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी का यह भी कहना है कि मंदिर के भीतर कांच की एक मुख्य दान पेटी थी, जिसे तोड़कर अज्ञात चोरों ने उसमें रखे नगदी रुपये लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि कितने रुपये की चोरी है, इस बात की जांच की जा रही है।
मंदिर के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, हर पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
एक माह में दूसरी बड़ी चोरी
जैतपुर क्षेत्र में इन दिनो चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी गांव में बैंक के साथ-साथ सराफा दुकान का चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना को एक माह बीत गए हैं, मामले पर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।