फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: बिजली गिरने से एक महिला की मौत; दो गंभीर रूप से झुलसे, खेत में काम करने के दौरान हुआ था वज्रपात

Wed, 05 Jul 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में बुधवार की शाम खेत में काम कर रहे देवरानी, जेठानी एवं गांव के एक व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इसमें जेठानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवरानी और अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के सनोसी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना में दो अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार की शाम खेत में काम कर रहे देवरानी, जेठानी एवं गांव के एक व्यक्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इसमें प्रेरणा कहार पति प्रेमलाल कहार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की देवरानी एवं गांव का एक अन्य व्यक्ति भी बिजली गिरने से झुलस गए हैं। जिन्हें सिविल अस्पताल ब्योहारी में आनन-फानन में भर्ती कराया गया है। 

थाना प्रभारी समीर खान ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से प्रेरणा कहार की मौके पर ही मौत हो गई है तो मृतक की देवरानी एवं गांव का एक अन्य व्यक्ति गंभीर हैं। इसमें परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें