फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह ने लगाया कांग्रेस पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया पर सितम ढाने का आरोप

Mon, 15 Oct 2018 10:55 PM IST
भाषा,सतना
विज्ञापन
Amit Shah
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ग्वालियर राजघराने की वंशज एवं भाजपा नेता राजमाता विजयाराजे सिंधिया पर ढेर सारे सितम ढाये और जेल भी भेजा। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेद्रं मोदी के नेतृत्व वाली भाजपानीत सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद भी की है।

विज्ञापन


शाह ने यहां बीटीआई ग्राउंड में भाजपा कमल शक्ति संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘12 तारीक को श्रीमंत राजमाता साहब का जन्म शताब्दी वर्ष शुरू हुआ है। राजमाता साहब हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वात्सल्य का प्रतीक रहीं। सालों तक जनसंघ एवं भाजपा के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात एवं पूरे मध्यप्रदेश में चप्पे-चप्पे पर घूम कर मातृ वात्सल्य से उन्होंने हर कार्यकर्ता को प्रोत्साहित करने को काम किया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जब आपातकाल आया,कांग्रेस ने ढेरों सितम राजमाता पर ढाये। जेल भी भेजा लेकिन उन्होंने कभी झुकना मंजूर नहीं किया, संघर्ष करती रहीं।’’ शाह ने कहा कि उसी का परिणाम है कि उनके कार्य क्षेत्र में कमल पूरे देश में दिखता है। उनका (राजमाता) जीवन सन्देश हमारे लिए प्रेरणादायी बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें