फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: कुएं में गिरने से सात साल की बच्ची की मौत, नहाते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

Sun, 18 Sep 2022 08:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

तामिया के कोहपानी में सात साल की बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बच्ची घर के पास ही बने कुएं में नहाने गई थी इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह हादसे की शिकार हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा जिले के तामिया के कोहपानी में सात साल की बच्ची की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका शाम 4 बजे स्कूल से आते समय बारिश से भीग गई थी, घर पहुंचते ही वह पास के कुएं में नहाने गई, इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने से वह कुएं में गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुएं के पास मौजूद लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कुएं से निकलवाकर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं, घटना पर ग्रामीणों ने कहा कि अनहोनी पंचायत में बीते सात साल से पानी की समस्या है, जिसके चलते ग्रामीण कुएं से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। लंबे समय से कुएं की मरम्मत भी नहीं कराई गई है। ग्रामीण लंबे समय से नलजल योजना की मांग कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें