फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा जानलेवा, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 15 May 2025 09:28 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के घंसौर में रील बनाते समय रेलवे ट्रैक पर युवक आकाश राठौर की डेमू ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा चश्मदीद दोस्त की आंखों के सामने हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। स्थानीय लोग चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
म्रतक युवक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रील और फोटो शूट का चलन युवाओं में तेजी से बढ़ा है, लेकिन यह शौक कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय एक युवक की डेमू ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश राठौर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


हादसा कैसे हुआ?
घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे सारसडोल रेलवे ट्रैक के पास हुई। दो युवक आकाश राठौर और उसका मित्र नितिन यादव रेलवे ट्रैक पर वीडियो और फोटो खींचने पहुंचे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पहले एक ट्रेन गुजरने के बाद दोनों युवक फिर से ट्रैक पर खड़े होकर रील बनाने लगे। उसी दौरान पीछे से आ रही डेमू ट्रेन को वे देख नहीं पाए। नितिन यादव समय रहते ट्रैक से हट गया, लेकिन आकाश ट्रेन की चपेट में आ गया।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से मृतक का आईडी कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-तीन फौजी बेटों की मां पर बहू ने पति के बॉर्डर पर जाते ही बरसाए पत्थर, वारदात कैमरे में कैद

चश्मदीद का बयान
हादसे के चश्मदीद और बचे युवक नितिन यादव ने बताया, “पहली ट्रेन की आवाज की गूंज अब भी कानों में थी। हमें अंदाजा नहीं था कि दूसरी ट्रेन पीछे से आ रही है। जब तक समझ पाते, बहुत देर हो चुकी थी।” नितिन के अनुसार, वे पहले सड़क पर रील बना रहे थे, फिर रेल पटरियों की ओर चले गए। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी कई युवक रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर जाते रहे हैं, जिससे जान का जोखिम बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाने और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-उमरिया पुलिस ने डकैती कांड का किया खुलासा, सातों आरोपी गिरफ्तार, शौक पूरे करने के लिए की वारदात

पुलिस ने मर्ग कायम किया
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह झरिया ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान आकाश राठौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें