फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी में दर्दनाक हादसा: बेटी को बचाने के लिए कुएं में कूदा पिता, दोनों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

Fri, 04 Sep 2026 02:28 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम खापा में जन्माष्टमी के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। 20 वर्षीय बीएससी छात्रा चेतना पटले घर के पास स्थित पानी से लबालब भरे कुएं में गिर गई। बेटी को बचाने के लिए उसके 50 वर्षीय पिता रोशन लाल पटले भी कुएं में कूद गए। 
विज्ञापन
पूछताछ करती हुई पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। कुरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरासी के समीप ग्राम खापा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार सुबह 20 वर्षीय युवती को बचाने के प्रयास में उसके पिता ने भी अपनी जान गंवा दी। इस दोहरे हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, खापा गांव निवासी रोशन लाल पटले (50 वर्ष) की बेटी चेतना पटले (20 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे अचानक घर के पास स्थित कुएं में गिर गई। बताया जा रहा है कि चेतना सिवनी कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी। बेटी को कुएं में गिरता देख और उसकी चीख सुनकर पिता रोशन लाल पटले बिना एक पल गंवाए उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए।

लगातार बारिश के कारण कुआं भरा हुआ था
विगत कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कुआं पानी से पूरी तरह लबालब भरा हुआ था। पानी का स्तर अत्यधिक होने और गहरे भंवर के कारण पिता अपनी बेटी को सुरक्षित बाहर निकालने में असमर्थ रहे। गहरे पानी में दम घुटने से दोनों की कुएं के भीतर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी के रतलाम में आधी रात हाईवे पर पलटी स्लीपर बस: 28 यात्री घायल; ढाबे में घुसने से बाल-बाल बची
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से दोनों शव कुएं से निकाले
घटना की भनक लगते ही कुएं के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम पुलिस बल के साथ खापा गांव पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला और मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह असमय मौत से पूरे खापा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जन्माष्टमी के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें