फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: ‘एक तसला और... फोटो नहीं आई!’, तस्वीर खिंचवाने के चक्कर में छह फीट गहरे गड्ढे में गिरे डॉक्टर साहब

Tue, 15 Jul 2025 09:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

Seoni News: सिवनी में फोटो खिंचवाने के चक्कर में निर्माण स्थल पर डॉक्टर साहब तसले सहित गड्ढे में गिर गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो गया, जिसपर डॉक्टर ने प्रतिक्रिया भी दी है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी और चिकित्सक डॉ. प्रफुल्ल श्रीवास्तव मंगलवार को शहर के गणेश चौक स्थित एक मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान फोटो खिंचवाने की कोशिश में तसले सहित सीधे छह फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

 
मंदिर परिसर में नियमित सेवा के लिए पहुंचे थे डॉक्टर
जानकारी के अनुसार, डॉ. श्रीवास्तव लंबे समय से गणेश चौक मंदिर में सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। मंगलवार को वे रोजाना की तरह पूजा-पाठ और निर्माण कार्य की निगरानी के लिए पहुंचे थे। मंदिर परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां मलबा भरने के लिए एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था।

यह भी पढ़ें- Gwalior: बेटी की सगाई के दिन 20 सेकंड में 3 ट्रकों के कुचलने से शख्स की मौत; दिल चीरने वाला मंजर CCTV में कैद
विज्ञापन

 
फोटो खिंचवाने के चक्कर में हुआ हादसा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि डॉ. श्रीवास्तव एक तसले में मलबा भरकर गड्ढे में फेंक रहे थे और साथ ही वीडियो बनवाते हुए कहते हैं कि एक तसला और... फोटो नहीं आई! इतना कहते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे तसले सहित सीधे गड्ढे में गिर पड़े। गिरते ही वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए दौड़े।


 
मामूली चोट, लेकिन वीडियो ने मचा दी हलचल
हालांकि गिरने के बावजूद डॉक्टर को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, फोटो खींचते वक्त संतुलन बिगड़ गया और मैं गड्ढे में गिर गया। ज्यादा चोट नहीं लगी है। लेकिन लोग वीडियो को अलग-अलग अंदाज में वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Indore News: बारिश में झगड़ा बना मौत की वजह, छोटे भाई से नाराज बड़े भाई ने दी जान
 
सोशल मीडिया पर बन गया हंसी का विषय
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर जहां यह वीडियो लोगों को हंसी का कारण बना रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग डॉक्टर की सेवा भावना और जमीन से जुड़े रहने के स्वभाव की भी तारीफ कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें