फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: भीमगढ़ नहर से पानी नहीं मिलने से नाराज किसान, सिवनी-मंडला हाईवे में सौ ट्रैक्टर के साथ लगाया जाम

Sat, 22 Feb 2025 09:29 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

 किसानों का आरोप है कि उन्हें अपनी फसल बचाने के लिए सड़क पर उतरने मजबूर होना पड़ा, जबकि जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगाकर बैठे किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय सरोबर भीमगढ़ बांध का पानी टेल क्षेत्र आरबीसी नहर के गांव को नहीं मिलने से सूख रही फसल को देखकर हताश किसानों ने शुक्रवार को सिवनी-मंडला सड़क मार्ग में जाम कर दिया। दोपहर 2 बजे से सिवनी-मंडला स्टेट हाईवे में 100 ट्रैक्टर-ट्राली के साथ फारेस्ट नाका उगली रोड में जमा लगाकर बैठे किसानों का प्रदर्शन शाम 6 बजे शाम तक चलता रहा। 

विज्ञापन


फसल सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे किसानों ने तीन दिन पहले भी आंदोलन की चेतावनी देते हुए ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा था। इसमें कहा गया था कि आरबीसी के आखिरी गांव जामुनपानी, कुम्हड़ा, झोला, भादूटोला, अर्जुनझिर, परासपानी, डोकररांजी, मोहगांव में फसल सूख रही है। लेकिन ना तो स्थानीय प्रशासन ने गंभीरता दिखाई ना ही निर्वाचित विधायक-सांसद आगे आए। किसानों ने पहले ही कहा था कि नहर से खेतों तक पानी नहीं आया तो 21 फरवरी को केवलारी में महाजाम होगा और वहीं हुआ। सिवनी-मंडला राजमार्ग में वाहनों का आवागमन शुक्रवार दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहा।

विज्ञापन


सिवनी-मंडला में आवागमन को बहाल करने वाहनों को परिवर्तित मार्ग से भेजा गया। किसान चार घंटे तक सड़क पर डटे रहे। देर शाम केवलारी एसडीएम महेश अग्रवाल एसडीएम व किसानों ने विस्तार से परिचर्चा कर पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी लेने पर सड़क में लगा जाम का अवरोध हटाया। किसानों का आरोप है कि अन्नदाता को खेत में लगी फसल को बचाने सड़क पर उतरने मजबूत होना पड़ रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि, अधिकारी समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनका कहना है
टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास प्रशासन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा किया जा रहा है। हेड क्षेत्र के किसानों को इसमें सहयोग करने समझाइश दी जा रही है। टेल किसानों द्वारा सिवनी-मंडला मार्ग में शुक्रवार को लगा जाम समझाइश के बाद धरना पर बैठे किसानों ने हटा लिया है। सभी किसानों को सिंचाई करने पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें