फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Seoni News: NH-44 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 25 Jan 2026 11:18 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में एनएच-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार सतीश यादव (55) को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक फरार है, पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छपारा कला बाईपास के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सतीश यादव (55) निवासी धूमा के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से धूमा से सिवनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिवनी से लखनादौन की दिशा में जा रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सिर में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम
टक्कर लगते ही सतीश यादव सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। खून ज्यादा बहने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

ट्रक चालक की तलाश जारी
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें