लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया, यह क्षेत्र काफी व्यस्त मार्ग पर स्थित है। अगर, आग पर समय पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक ढाबे के पास खड़े कंटेनर में अचानक आग लग गई। यह घटना मड़ई टोला प्लाजा और गणेशगंज के बीच स्थित एक ढाबे के पास घटी।
जानकारी के अनुसार, नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहा कंटेनर (नंबर NL01A A 9566) सड़क किनारे एक ढाबे पर रुका था। कंटेनर में कुल चार ओमनी कारें लदी हुई थीं। ड्राइवर ढाबे पर खाना खाने के लिए रुका था, इस दौरान कंटेनर से धुआं उठता दिखा और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कंटेनर में लदी चारों ओमनी कारें पूरी तरह जल गईं।
जांच की जा रही
लखनादौन थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया, यह क्षेत्र काफी व्यस्त मार्ग पर स्थित है। अगर, आग पर समय पर काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही कंटेनर चालक से पूछताछ की जा रही है।