फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पति से बहस के बाद दो बच्चों को कमर से बांधकर कुएं में कूदी पत्नी, तीनों के शव मिले

Sat, 08 Oct 2022 05:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

सिवनी जिले के एक गांव में छोटे से विवाद ने परिवार खत्म कर दिया। पति से विवाद के बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों के कमर से बांधकर कुएं में कूद गई। तीनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सिवनी में मां ने बच्चों को कमर से बांधा और कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। एक मां ने अपने दोनों बच्चों को कमर से बांधकर कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह तीनों के शव ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने निकाले। घटना के पीछे पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सिवनी जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के गांव हरदुली का है। बताया जा रहा है कि मुकेश मर्सकोले अपनी पत्नी संध्या और 4 साल की बेटी स्वाति और 2 साल के बेटे पंकज के साथ रहता है। पति-पत्नी में शराब और गुटखे को लेकर अक्सर विवाद भी होता रहता था। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। शुक्रवार की रात को भी बहस हुई थी। शुक्रवार रात में ही संध्या बेटा और बेटी को लेकर पड़ोस में टीवी देखने जाने का कहकर घर से निकली थी। देर तक जब वह लौटकर नहीं आई तो सास ने मुकेश को बताया। मुकेश को लगा कि संध्या गुस्से में गई है। कुछ देर में वापस आ जाएगी। जब वह नहीं आई तो गांव में उसे तलाशा गया। 

शनिवार सुबह एक गांव वाले ने सूचना दी कि गांव के एक कुएं में कोई पड़ा है। जब ग्रामीणों ने देखा तो वे शव संध्या और उसके बच्चों के थे। बच्चों के शल संध्या की कमर से बंधे हुए थे। कुआं मुकेश के घर से 200 मीटर दूर है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।  
विज्ञापन


धनोरा थाना प्रभारी ईश्वरीय पटले ने बताया कि हरदुली गांव में रहने वाले मुकेश मर्सकोले की पत्नी संध्या मर्सकोले ने सुसाइड कर लिया। वह 2 बच्चों को कमर से बांधकर कुएं में कूद गई। संध्या का उसके पति मुकेश से तीन दिन पहले गुटखा लाने को लेकर विवाद हुआ था। फिर शुक्रवार रात में संध्या और मुकेश में शराब को लेकर बहस हुई थी। संध्या उससे शराब पीना बंद करने के लिए कह रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें