फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवनी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराकर मकान की दीवार तोड़कर जा घुसी तूफान, तीन लोगों की मौत, 12 घायल

Fri, 26 Jun 2026 06:44 PM IST
सिवनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी

सार

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार तूफान गाड़ी ट्रक से टकराकर मकान में जा घुसी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें-
विज्ञापन
सिवनी में घर तोड़कर घुसी कार ने तीन लोगों की जान ले ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पचधार के पास शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मजदूरी के लिए केरल जा रहे श्रमिकों से भरी एक तेज रफ्तार फोर्स तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले एक ट्रक से टकराई और फिर सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के नेशनल हाईवे पर एक ट्रक (क्रमांक MH 43 CK 0577) यू-टर्न ले रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार फोर्स तूफान गाड़ी (क्रमांक CG 07 BC 4335) सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तूफान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। ट्रक से टकराने के बाद गाड़ी चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे हाईवे किनारे स्थित एक घर की दीवार को ढहाते हुए कमरे के अंदर घुस गया। हादसे के वक्त घर में लोग सो रहे थे, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि वो लोग आगे के कमरे में सो रहे थे, जिससे उन्हें चोट नहीं पहुंची। अन्यथा हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

ये भी पढ़ें- मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: रतलाम में हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; तीन की मौत; बिजली कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन


केरल जा रहे थे मजदूर 
पुलिस जांच में सामने आया है कि तूफान गाड़ी में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। यह वाहन डिंडोरी और मंडला जिले के मजदूरों से भरा हुआ था। ये सभी श्रमिक मजदूरी करने के लिए केरल राज्य जा रहे थे, तभी रास्ते में यह भयानक हादसा हो गया। कुछ मिनटो में पहुंची पुलिस, रेस्क्यू शुरू , हादसे के तुरंत बाद डायल 112 को सूचना दी गई। गरिमत रही कि पुलिस की डायल 112 टीम ने मुस्तैदी दिखाई और सूचना मिलने के महज 5 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दोनों वाहन जब्त
सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दर्जनभर से अधिक गंभीर घायलों को सिवनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें