फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मवेशी को बचाने के चक्कर में हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 26 Aug 2022 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, यहां पर मवेशी को बचाने के चक्कर में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के बोरदी गांव में हुए सड़क हादसे में इछावर थाने के हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक से नसरुल्लागंज की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में मवेशी आ जाने के चलते अनिंयत्रित होकर दोनों बाइक से गिर गए और हादसा हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इछावर थाने में पदस्थ नसरुल्लागंज निवासी हेड कांस्टेबल अमरचंद शर्मा और नसरुल्लागंज थाने में दैनिक रुप से पानी पिलाने का काम करने वाले छदामी लाल इछावर से नसरुल्लागंज जा रहे थे। बताया जाता है कि बोरदी के पास बुलेट के सामने मवेशी के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

घटना में छदामीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेड कांस्टेबल को गंभीर अवस्था में सीहोर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें