फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: महिलाओं ने तिरंगे का लगाया स्टॉल, आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी

Sun, 31 Jul 2022 05:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर नगर में तिरंगे के विक्रय के लिए समूह की महिलाओं द्वारा नदी चौराहे पर स्टॉल लगाया गया। झंडे का विक्रय मूल्य नाममात्र रखा गया है। 
विज्ञापन
सीहोर नगर में तिरंगे के विक्रय के लिए समूह की महिलाओं द्वारा नदी चौराहे पर स्टॉल लगाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। जिले के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले में एक लाख तिरंगा झंडे का निर्माण किया जा रहा है। तिरंगे के विक्रय के लिए सभी तहसीलों में विक्रय केन्द्र बनाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सीहोर नगर में तिरंगे के विक्रय के लिए समूह की महिलाओं द्वारा नदी चौराहे पर स्टॉल लगाया गया। झंडे का विक्रय मूल्य नाममात्र रखा गया है। सभी नागरिकों से स्वतंत्रता सप्ताह में 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें