फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: इछावर में दो सगे भाइयों के शव पानी की टंकी में मिले, पास में रखी थी पेट्रोल की केन

Tue, 09 Jul 2024 11:44 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में इछावर में सीमेंट व्यापारी दो भाइयों के शव पानी की टंकी में मिले हैं। पास में पेट्रोल की केन भी रखी थी। संदेहास्पद परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के बोरदी कलां में मंगलवार सुबह दो सगे भाइयों के शव मिले हैं। घर के अंदर पानी की टंकनी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को टैंक के पास पेट्रोल की केन भी मिली है। दोनों भाई सीमेंट की दुकान चलाते थे। मौत के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में सीमेंट की दुकान चलाने वाले राहुल पिता विष्णु जयसवाल (28) व गोलू पिता विष्णु जयसवाल (25) का मंगलवार सुबह घर में बनी पानी की टंकी में शव मिले हैं। इस तरह पानी की टंकी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के भाई पंकज और नरेंद्र ने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पानी की टंकी के पास पेट्रोल की केन मिली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है कि उनकी मौत कैसे ओर किन कारणों से हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें