फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: इंग्लिश में धीरे लिखने पर शिक्षिका ने कक्षा दो के छात्र को पीटा, नाखून से भी नोचा, मामले की जांच शुरू

Thu, 25 Jul 2024 02:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

छात्र के पिता हरदयाल सिंह ने इस घटना की शिकायत शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण आयोग से की है। डीईओ ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाकर प्रतिवेदन मांगा है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट फ्रांसिस स्कूल बुधनी में कक्षा दो के 7 वर्षीय छात्र को इंग्लिश में धीरे लिखने के कारण शिक्षिका ने गंभीर सजा दी। शिक्षिका की नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उसने बच्चे की पिटाई की और फिर अपने नाखूनों से बच्चे के शरीर को बुरी तरह से नोच दिया, जिससे छात्र के शरीर पर निशान पड़ गए। 

विज्ञापन


जानकारी लगने पर छात्र के पिता हरदयाल सिंह ने इस घटना की शिकायत शिक्षा विभाग और बाल संरक्षण आयोग से की है। डीईओ ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाकर प्रतिवेदन मांगा है।

हरदयाल सिंह ने बताया कि उनका बच्चा कई बार शिक्षिका द्वारा पिटाई की शिकायत कर चुका था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। घायल और सहमे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पिता ने बच्चे से स्कूल में जाकर बात करने के लिए कहा तो वह डर की वजह से मना करने लगा। उसने अपने पिता से कहा कि आप टीचर से कुछ मत बोलना, नहीं तो वो मुझे कम मार्क्स देंगी और फिर पिटाई भी करेंगी।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी मिली है। इसके संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुधनी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को पत्र लिखकर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। स्कूल मैनेजमेंट और शिक्षक के संबंध में भी जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य निकलेंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें