फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Road Accident: रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिरी कार, एक ग्रामीण की मौत, दूसरा तैरकर बाहर निकला

Tue, 17 Sep 2024 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मंडी थाना अंतर्गत आने वाले गांव मुंगावली में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान में गिर गई। घटना सोमवार रात की है, इसमें में दो लोग सवार थे।
विज्ञापन
खदान में गिरी बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। इस घटना में कार के अंदर बैठे एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक तैरकर बाहर आ गया।

विज्ञापन


मंडी थाना अंतर्गत आने वाले गांव मुंगावली में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान में गिर गई। घटना सोमवार रात की है। इसमें में दो लोग सवार थे। एक तैरकर बाहर आ गया, उसने ग्रामीणों को बताया कि एक व्यक्ति अंदर है। इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे दी। रात में ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम ने डूबी कार को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दूसरे युवक का कोई पता नहीं लग सका।

आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा रेस्क्यू शुरू किया। इसमें काफी दूरी पर दूसरे युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की पहचान गांव के ही मनोज उर्फ मन्नू (30) के रूप में हुई है। मृतक मनोज के तीन बच्चे हैं और पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है। मनोज की मौत के बाद परिजनों के रो- रोकर बुरे हाल हैं।
विज्ञापन


मामले को लेकर सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि वाहन के नाले में गिरने की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू शुरू किया। कार को बाहर निकाल लिया गया था,लेकिन दूसरे युवक को कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह फिर रेस्क्यू चलाया। तब जाकर शव बरामद हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें