फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: शिवराज ने जैत में मां नर्मदा और कुलदेवी का किया पूजन, भाई दूज पर मांगी लोकमंगल की कामना

Thu, 23 Oct 2025 10:37 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भाई दूज के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पैतृक गांव जैत में मां नर्मदा और कुलदेवी का पूजन कर लोकमंगल की कामना की। परिवार सहित पूजन-अर्चन के बाद उन्होंने पौधरोपण किया और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
पुण्यसलिला नर्मदा तट पर शिवराज का परिवार सहित आस्था समर्पण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई दूज के पावन पर्व पर गुरुवार को केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पैतृक गांव जैत पहुंचे। यहां उन्होंने जीवनदायिनी मां नर्मदा और अपने कुलदेवी का पूजन-अर्चन कर लोकमंगल की कामना की। नर्मदा तट पर विधि-विधान से की गई पूजा के दौरान शिवराज ने कहा कि मैया की कृपा सदा हम सब पर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है।
विज्ञापन


मांगी लोकमंगल की प्रार्थना
शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि नर्मदा केवल नदी नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि मां नर्मदा के आशीर्वाद से ही जीवन में ऊर्जा और स्थिरता बनी रहती है। परिवार सहित पूजन के दौरान पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज और नर्मदे हर की जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

भाई दूज पर बहन-भाई के स्नेह का संदेश
पूजन के बाद शिवराज सिंह चौहान ने सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भाई और बहन के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक। यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव है, बल्कि सामाजिक एकता, नारी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण का प्रतीक भी है।
विज्ञापन




पौधरोपण के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हर अवसर की तरह शिवराज सिंह चौहान ने इस दिन भी अपने पौधारोपण संकल्प को निभाया। भाई दूज के अवसर पर उन्होंने अपने भाई-बहनों और भांजे-भांजियों के साथ जैत गांव में पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी माता है, वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। हर पर्व पर पौधा लगाकर हम धरती का ऋण चुकाते हैं।

ग्रामवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्याएं
पूजन और पौधारोपण के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामवासियों से भेंट की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही सच्चा धर्म है। ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के दौरान उन्होंने कई स्थानीय मुद्दों के निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन




श्रद्धा और संस्कृति का संगम, नमामि देवी नर्मदे
इस पावन अवसर पर जैत गांव में श्रद्धा और संस्कृति का संगम देखने को मिला। विधायक रमाकांत भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित रहे। मां नर्मदा के तट पर हर हर नर्मदे के जयघोष के साथ पूरा जैत गांव भक्ति से सराबोर हो उठा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें