फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: वीआईटी कॉलेज छात्रों की कार ने दो बाइक सवारों को रौंदकर ली जान, फिर बिजली पोल से टकराई

Sun, 09 Feb 2025 01:49 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के पास दर्दनाक हादसे मे ंदो युवकों की मौत हो गई। एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार में वीआईटी कॉलेज के छात्र सवार थे। उनकी कार एक बिजली पोल से जा टकराए।
विज्ञापन
सीहोर। अनियंत्रित होकर कार ने बाइक सवारों को रौंदा। - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे उसमें सवार वीआईटी कॉलेज के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का विवरण

विज्ञापन

पार्वती थाना प्रभारी चिन्मय मिश्रा ने बताया कि देर रात आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर काजीपुरा जोड़ के पास तेज गति से जा रही लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर दो बाइक सवारों से टकरा गई। मृतकों में मनोज (36) पिता लखनसिंह परमार, जो आष्टा सिविल अस्पताल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत थे, और आनंद (35) पिता सज्जनसिंह बरगुंडा शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

कार सवार छात्र घायल
एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि हादसे में कार सवार अभिषेक पिता अशोक और अभय पिता संजय, निवासी रॉयल कॉलोनी, शुजालपुर रोड, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक वीआईटी कॉलेज के छात्र हैं और रात के समय अपने घर शुजालपुर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरा हादसा: नेशनल हाईवे 46 पर कार पलटी

इसी बीच, नेशनल हाईवे-46 पर दोराहा जोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। कार में पांच यात्री सवार थे, जो राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर से लौट रहे थे। हादसे में सभी पांचों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का संबंध महाराष्ट्र से बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें