फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: चंद्रशेखर आजाद महाविद्यालय में नैक पीयर टीम द्वारा निरीक्षण, एजेंसियों से कॉलेज को अनुदान प्राप्त होगा

Tue, 18 Apr 2023 08:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नैक पीयर टीम की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। यह निरीक्षण बैंगलोर की टीम द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में स्थानीय चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बैंगलोर की नैक पीयर टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन रोहिला ने बताया, निरीक्षण के परिणाम पर महाविद्यालय की ग्रेडिंग होगी, जिसके आधार पर आगामी पांच साल विभिन्न विकास कार्यों के लिए केन्द्र शासन एवं राज्य शासन की एजेंसियों से कॉलेज को अनुदान प्राप्त होगा।

विज्ञापन


इस बार कॉलेज स्टॉफ ने बहुत तैयारियां की है। महाविद्यालय में जिम सेंटर, बॉटनीकल गार्डन, खेल मैदान, पुस्तकालय तथा विभिन्न प्रयोगशालाओं को आधुनिकतम उपकरणों, पौधों और पुस्तकों से सुसज्जित किया गया है। महाविद्यालय के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ. महेन्द्र आयन्यास ने बताया कि इस बार की तैयारियां और महाविद्यालय की विगत पांच साल की उपलब्धियां पहले से बेहतर है और महाविद्यालय को अच्छी ग्रेड मिलने की पूरी संभावना है। पांच साल पहले नैक निरीक्षण पर महाविद्यालय को बी-ग्रेड प्राप्त हुआ था। वर्तमान नैक निरीक्षण बहुत अच्छा रहेगा और स्टाफ और विद्यार्थियों में नैक निरीक्षण की तैयारियों के प्रति बहुत उत्साह है।

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना का लाभ प्राप्त करें...
निम्न आय वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण प्राप्त करने में कठिनाई होती है। क्योंकि बैंकों द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक ऋण प्राप्त करने पर कोलेट्रल सिक्युरिटी मांगी जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी निर्देश अनुसार वर्तमान में उच्च शिक्षा के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने पर चार लाख रुपये तक के ऋण के लिए किसी प्रकार की कोलेट्रल सिक्योरिटी की आवश्यकता नहीं होती। इससे अधिक राशि के ऋण के लिए बैंक द्वारा कोलेट्रल सिक्योरिटी लिए जाने का प्रावधान है। निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार द्वारा उनके पास भूमि, भवन आदि नहीं होने से कोलेट्रल सिक्योरिटी दी जाना संभव नहीं होता है। ऐसे गरीब मेघावी विद्यार्थी जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए ऋण की आवश्यकता है, उन्हें इस योजना से राज्य सरकार की गारंटी पर बैंकों से शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है। योजना का नोडल विभाग संस्थागत वित्त है।
विज्ञापन


योजना का स्वरूप एवं क्रियान्वयन करने वाले विभाग...
योजना का क्रियान्वयन तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा। योजना में विभिन्न पाठ्यक्रमों में उच्च शिक्षा के लिए ऋण प्राप्त करने के लिए शासन के तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उनसे संबंधित अधिसूचित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए गारंटी दी जाएगी। प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 200 विद्यार्थियों के प्रकरणों के लिए गारंटी दी जा सकेगी। विभाग-वार विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण के लिए दी जाने वाली गारंटी की संख्या का निर्धारण वित्त विभाग द्वारा किया गया है। इसमें विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ऋण भी सम्मिलित रहेंगे, परंतु ऐसे विद्यार्थियों की संख्या विभाग के लिए निर्धारित संख्या की कुल संख्या के 20 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी।

आवेदन की प्रक्रिया...
उच्च शिक्षा के लिए गारंटी योजना में ऐगंधित बैंक द्वारा निर्धारित प्रारूप में नियमानुसार करना होगा। साथ ही कालेट्रल सिक्योरिटी के लिए शासकीय प्रत्याभूमि जारी करने के लिए निर्धारित प्रारूप में दस्तावेजों के साथ पृथक आवेदन-पत्र प्रस्तुत करना होगा। विद्यार्थी अपने महाविद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को आवेदन-पत्र प्रस्तुत करेंगे। विद्यार्थी बैंक के माध्यम से संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को आवेदन-पत्र समिट करेंगे। विद्यार्थी संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को सीधे आवेदन पत्र देगा।

चयन की प्रक्रिया...
उच्च शिक्षा ऋण के लिए गारंटी योजना में विद्यार्थियों के चयन के लिए योजना का क्रियान्वयन करने वाले विभागों में छानबीन समिति गठित की गई है। समिति की अध्यक्षता संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव करेंगें तथा संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष, संचालक, संस्थागत वित्त एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति अथवा उनके प्रतिनिधि इस समिति के सदस्य होंगें। छानबीन समिति विद्यार्थी द्वारा चयनित पाठ्यक्रम की गुणवत्ता शिक्षण संस्थान की मान्यता, विद्यार्थी के पालक की आर्थिक स्थिति पाठ्यक्रम में विद्यार्थी के चयन की प्रक्रिया, विद्यार्थी द्वारा बैंक से लिए गए ऋण की वापसी की संभावना का मूल्यांकन आदि के आधार पर योजना के लिए विद्यार्थी का चयन करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें