फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: किराया नहीं मिला तो उपार्जन के लिए नहीं देंगे गोदाम, वेयर हाउस संचालकों ने दी प्रशासन को चेतावनी

Thu, 23 Jan 2025 05:52 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश में वेयर हाउस संचालकों ने बकाया करोड़ों रुपये के किराए के भुगतान के बिना गेहूं भंडारण से इनकार कर दिया है, जिससे प्रशासन और किसानों को परेशानी हो सकती है। कलेक्टर को ज्ञापन देकर भुगतान की मांग की गई। किराया न मिलने से गोदाम संचालक ऋण और अनाज प्रबंधन में असमर्थ हैं। 
विज्ञापन
कलेक्टर प्रवीण सिंह को ज्ञापन देते हुए वेयरहाउस संचालक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं उपार्जन में इस वर्ष प्रशासन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि वेयर हाउस संचालकों ने बकाया किराया नहीं मिलने पर गेहूं भंडारण के लिए गोदाम उपलब्ध कराने से साफ इंकार कर दिया है। प्रशासन अगर मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरशन से निजी वेयर हाउस संचालकों को तीन वर्षों से बकाया करोड़ों रुपये का किराया दिला पाने में असफल रहा तो इसका खामियाजा लाखों किसानों को भी भुगतना पड़ सकता है।

विज्ञापन


गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसोसिशन ऑफ वेयर हाउस ऑनर्स मध्य प्रदेश के आह्वान पर जिले के वेयर हाउस संचालकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम का ज्ञापन कलेक्टर प्रवीण सिंह को दिया है। शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा 2016-17 में प्याज का भंडारण भी किया था, जिसका किराया अभी तक नहीं मिला है। इसी प्रकार धान का किराया भी बीते 3 वर्षों से लंबित है। गेहूं, मूंग, चना, चावल सभी स्कंधों का किराया भी कई वर्षों से नहीं मिला है। इसके चलते वेयर हाउस संचालक बैंकों का ऋण नहीं चुकाने के कारण डिफॉल्टर हो गए हैं। हालत ये है कि गोदाम नीलामी की कगार पर आ गए हैं। वेयर हाउस संचालक कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। पैसा नहीं होने से अनाज का कीटोपचार भी नहीं हो पा रहा है। जिस कारण अनाज भी खराब हो रहे हैें जिससे सरकार और संचालकों को काफी हानि हो सकती है।

ऋण लेकर गोदामों का निर्माण 
वेयर हाउस संचालकों ने बताया कि भारत सरकार की ग्रामीण भंडारण योजना के तहत बैंकों से करोड़ रुपये का ऋण लेकर गोदामों का निर्माण किया गया है। इन सभी वेयर हाउस को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरशन को उपलब्ध कराकर गेहूं, धान, मूंग, चावल, चना, सरसों एवं अन्य सभी प्रकार के शासकीय खरीदी के स्कंधों का भंडारण करने में वर्षों से वेयर हाउस संचालक सहयोग कर रहे हैं। इसके बावजूद गत कई वर्षों से सरकार द्वारा भंडारित सभी उपज का किराया वेयर हाउस संचालकों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


जिले में मौजूद वेयर हाउस 
जिले में बालाजी वेयर हाउस, राधे वेयर हाउस,अन्नपूर्ण वेयर हाउस, जय मां वैष्णवी वेयर हाउस, रामानंद वेयर हाउस, गणेश वेयर हाउस, सुदामा वेयर हाउस, सीताराम वेयर हाउस, ओम सांई वेयर हाउस, शिवाय वेयर हाउस, जमना वेयर हाउस, जानकी वेयर हाउस, महाअंबे वेयर हाउस, संकल्प वेयर हाउस, हरसिंद्धी वेयर हाउस, ओम वेयर हाउस सहित अन्य वेयर हाउस मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने वालों में अनारसिंह ठाकुर, नारायणसिंह मुकाती, प्रदीप राठौर,अर्जुन सोनी, धरमसिंह पटेल, परवेज बैग आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें