फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: वीआईटी कैंपस में 60 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, बीमारी के कारणों पर बना सस्पेंस, परीक्षा जून तक टली

Mon, 20 Apr 2026 08:00 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

वीआईटी कैंपस में एक सप्ताह के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। करीब 60 छात्रों के प्रभावित होने के बाद परीक्षाएं टाल दी गई हैं और मामले को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
वीआईटी में 60 छात्रों के बीमार पड़ने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले की वीआईटी यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक सप्ताह के भीतर बड़ी संख्या में छात्रों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया है। करीब 60 छात्र-छात्राएं बुखार, कमजोरी और अन्य लक्षणों से प्रभावित पाए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कई छात्रों को इलाज के लिए भोपाल के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। चिरायु अस्पताल में कुछ छात्रों का इलाज किया गया, जहां टाइफाइड की आशंका के चलते दो छात्रों को भर्ती किया गया था, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं करीब 15 छात्रों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने एहतियातन कदम उठाते हुए 2025 बैच के छात्रों को अवकाश पर भेज दिया है। साथ ही अप्रैल में होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर जून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी कैंपस का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कैंपस क्लीनिक में कोई बीमार छात्र नहीं मिला, जिससे स्थिति को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: गाली बकने से रोकने पर कर दी थी बेटे के सामने पिता की हत्या, शव रखकर चक्काजाम, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि अधिकांश छात्र वायरल फीवर से प्रभावित हुए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि तेज गर्मी और डिहाइड्रेशन भी इसका एक कारण हो सकता है। इससे पहले भी कैंपस में भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आ चुका है, जिसके बाद अब एक बार फिर छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे बीमारी के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें