फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर के किसानों के साथ छल, नकली खाद से खेतों की मेहनत हुई बर्बाद

Sat, 11 Oct 2025 06:13 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में ‘उत्तम शक्ति पावर’ ब्रांड के नाम पर किसानों को नकली खाद बेची जा रही थी, जो असल में कोयले की राख और मिट्टी का मिश्रण थी। ग्राम पंचायत नीमोटा के सरपंच वीरेंद्र सिंह की सतर्कता से यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।
विज्ञापन
सीहोर में नकली खाद का घोटाला उजागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में किसानों के खेतों में नकली खाद फैलाने का मामला सामने आया है। ‘उत्तम शक्ति पावर’ ब्रांड के नाम पर बेची जा रही खाद असल में कोयले की राख और मिट्टी का मिश्रण थी। ग्राम पंचायत नीमोटा के सरपंच वीरेंद्र सिंह की सतर्कता ने इस गोरखधंधे को उजागर किया। सरपंच ने खाद की बोरी खोलकर जांच की, जिसमें खाद के बजाय सिर्फ राख और मिट्टी मिली। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी, जिससे मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


सरपंच की सूचना पर नायब तहसीलदार अनीस कुरैशी और कृषि अधिकारी बी.एस. राज की टीम ने महागांव कदीम में छापा मारा। छापे में 210 बोरी ‘उत्तम शक्ति पावर’ ब्रांड की नकली खाद बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि कुल 700 बोरी में से 500 बोरी पहले ही किसानों को बेच दी जा चुकी थीं। यह खुलासा चौंकाने वाला था, क्योंकि अधिकांश बोरी किसान के खेतों में पहुंच चुकी थी।

इस फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी अजय राजपूत और तेजपाल राजपूत मौके से फरार हो गए। उन्होंने खुद को विभिन्न जिलों के व्यापारी बताकर किसानों को भरोसा दिलाया और 40 किलो की बोरी 1,500 रुपये में बेचने का दावा किया। प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को आवेदन दिया और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर खाद के लिए घंटों इंतजार करने के बाद भी उन्हें असली खाद नहीं मिली। झूठे व्यापारी उन्हें संजीवनी देने का भरोसा देकर खेतों में केवल मिट्टी और राख पहुंचा गए। कृषि अधिकारी बी.एस. राज की समय पर जांच न होने के कारण यह ठगी गांव-गांव तक फैल गई।
विज्ञापन


भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाह ने कहा कि नकली खाद के सैंपल लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों और किसी भी शामिल अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने 210 बोरियों को जब्त कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें