फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: सामूहिक विवाह सम्मेलन में 991 वर-वधु शादी के बंधन में बंधे, मुख्यमंत्री ने वर्चुअली आशीर्वाद दिया

Tue, 25 Feb 2025 08:56 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के आधार पर समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
सीहोर। सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आष्टा में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 991 जोड़ें विवाह सूत्र में बंधे, जिसमें 793 जोड़ों का विवाह और 198 जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास' की भावना के आधार पर समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, आष्टा जनपद अध्यक्ष दीक्षा सोनू गुणवान सहित कलेक्टर बालागुरु के. ने सभी नवदंपतियों को भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।

हितग्राहियों को 49 हजार रुपये के चेक वितरित
इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। गरीब परिवार की बेटियों का विवाह धूमधाम से हो सके, इसके लिए सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना' चलाई जा रही है। इस योजना ने गरीब माता-पिता को बेटी के विवाह की चिंता से मुक्त कर दिया है। सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। इस अवसर पर हितग्राहियों को 49 हजार रुपये के चेक भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन


जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचेगा
इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरु के. ने नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आमजन के कल्याण के लिए चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, पूर्व विधायक रघुनाथ मालवीय, रायसिंह मेवाड़ा, एसडीएम स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ अमित व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें