सीहोर जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मुंगावली में एक बच्ची खुले बोर में गिर गई है। घटना की जानकारी लगते ही राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है। कलेक्टर और एसपी समेत प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है। बोर में गिरी बच्ची का नाम सृष्टि कुशवाहा बताया जा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर में बच्ची के बोरवेल में गिरने की घटना का संज्ञान लिया और प्रशासन को बच्ची को निकालने के समुचित प्रयास करने का निर्देश दिया है।