फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: खाना बना रही महिला पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ा

Sun, 07 Aug 2022 08:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के ग्राम नीलबड़ में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। खाना बनाते समय महिला पर बिजली का तार टूटकर गिरने से घटना घटी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब महिला खाना बना रही थी। सिद्धिकगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना ग्राम नीलबड़ की है। पुलिस ने बताया कि आष्टा थाने के इलाके ग्राम नीलबड़ में 45 वर्षीय संगीता पति रमेश माहेश्वरी घर में खाना बना रही थी। तभी उस पर बिजली की चालू लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। करंट लगने से कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी कमलसिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पीएम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। महिला का पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है। सिद्दीकगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें