फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह के फरार सदस्य को बालाघाट से पकड़ा, एक पहले हो चुका गिरफ्तार

Sun, 07 Aug 2022 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने वाले गिरोह के एक और सदस्य को बालाघाट से गिरफ्तार कर लिया है। एक दुकान संचालक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
Online Fraud - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर पुलिस ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देने वाले गिरोह के एक और सदस्य को बालाघाट से गिरफ्तार कर लिया है। एक दुकान संचालक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि जिले के थाना नसरूल्लागंज को 29 जुलाई को शिकायत मिली थी कि लाडकुई में ऑनलाइन दुकान से गरीबों से रकम ऐंठकर सरकारी फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने फर्जी तरीके से सरकारी दस्तावेज बनाने वाले दुकान संचालक आरोपी  दीपक मीणा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं मे अपराध पजीबध्द कर जांच शुरू कर दी थी। मामले में पूछताछ में शशांक पिता राजकुमार गिरी का नाम सामने आया था। ये काफी समय से फरार था।

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मामले का पूरा खुलासा करने और सभी आरोपियों को दबोचने के लिए एक टीम बनाई थी। पुलिस ने मुखबिरों को भी काम पर लगा रखा था। टीम को सूचना मिली की मामले में फरार शंशाक बालाघाट में है। तकनीकी सहायता के बाद पुलिस ने बालाघाट से आरोपी शशांक गिरी पिता राजकुमार गिरी को बालाघाट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में शशांक ने पुलिस को बताया कि एमपी ऑनलाइन का काम करता है जिस कारण से कई ग्रुप में जुड़ा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनाने की लिंक शेयर की थी। मैंने उस नम्बर पर व्हाट्सएप पर कॉल कर नाम पूछा तो अपना नाम अनवर अन्सारी उर्फ राजा खान निवासी मेरठ का होना बताया। मेरे द्वारा लिंक में रजिस्टर किया गया व लोगो की जानकारी भरने पर जन्म प्रमाण पत्र बनाए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें