फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: 18 जुलाई को जिला स्तरीय यूथ महापंचायत, 15 से 29 वर्ष के युवा शामिल हो सकेंगे

Sat, 16 Jul 2022 07:40 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

18 जुलाई को सीहोर के शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में जिला स्तरीय महापंचायत सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
सीहोर में आयोजित यूथ महापंचायत से 6 युवाआं का चयन होगा, जो राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर जिले के युवाओं के लिए यूथ महापंचायत का आयोजन होगा। 18 जुलाई को शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में जिला स्तरीय महापंचायत सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इसमें 15 से 29 वर्ष के युवा शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन


यूथ महापंचायत का उद्देश्य शहीद चंद्रशेखर आजाद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के उत्साही युवाओं को साथ लाकर एक मंच प्रदान करना है ताकि वे राज्य, देश और दुनिया की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों की पहचान कर हरसंभव समाधान सुझाएं। प्रदेश के प्रत्येक जिले से चुने गए आदर्श युवा प्रतिनिधियों और उनके संरक्षकों के पारस्परिक संवाद के इस दो दिवसीय आयोजन के द्वारा आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के विजन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही युवाओं में नेतृत्व कौशल भी विकसित किया जाएगा।

सीहोर जिले में आयोजित यूथ-पंचायत में सम्मिलित प्रतिभागियों में से 6 उत्कृष्ट प्रतिभागी तलाशे जाएंगे, जो भोपाल में 23 व 24 जुलाई 2022 को आयोजित राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत में शामिल होंगे। चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने जिले का युवा प्रतिनिधि के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे। यूथ पंचायत में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। इसके लिए लिंक अलग से उपलब्ध कराई जाएगी।  अधिक जानकारी कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी चर्च ग्राउंड सीहोर से कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें