फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सेमरी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Dec 2024 03:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सेमरी के जंगल में पेड़ पर लटका हुआ शव मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में रेहटी तहसील की ग्राम पंचायत रतनपुर के गांव सेमरी में मंगलवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रेहटी थाना अंतर्गत सेमरी के तेंदूपत्ता गोदाम के पीछे जंगल में मेन रोड के पास एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली। शव को सबसे पहले पशु चराने गए लोगों ने देखा। उसके बाद रेहटी पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना कर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए रेहटी सिविल अस्पताल रवाना किया। मृतक की पहचान पवन (27 साल) पिता रमेश आदिवासी, रतनपुर निवासी के रूप में हुई है।

बताया जाता है जिस स्थिति में युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली थी, उसे देखकर ग्रामीणों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि व्यक्ति की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें