फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया गौशाला का लोकार्पण, 38 लाख रुपये की आई लागत

Wed, 07 Aug 2024 07:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP News: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने इछावर विकासखंड के ग्राम बावड़िया गोसाई में 38 लाख रूपये की लागत से निर्मित पशुपतिनाथ गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार गौ-संरक्षण की दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी, परंतु यह काम अकेले सरकार नहीं कर सकती है। सरकार के साथ समाज को आगे आना होगा। 
विज्ञापन
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया गौशाला का लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने गौशाला का लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें गौ-शालाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें गौशालाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है, वे समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यदि गाय की एक-एक चीज दूध, गोबर, गोमूत्र आदि का ढंग से उपयोग किया जाए तो गौशालाएं स्वावलंबी हो सकती हैं।

विज्ञापन


राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में यह वर्ष गौ-संरक्षण एवं संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2024-25  गौ-संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में अभूतपूर्व सिद्ध होगा। इससे पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र का विकास होगा।

उन्होंने कहा कि बजट में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र में किए गए प्रमुख प्रावधानों में गहन पशु विकास परियोजना के लिए 895 करोड़, गौ-संवर्धन एवं पशुओं के संवर्धन के लिए 252 करोड़, मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना के लिए 196 करोड़, मुख्यमंत्री सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन योजना के लिए 150 करोड़ तथा गौ-अभ्यारण अनुसंधान एवं उत्पादन केंद्र के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान शामिल हैं।    
विज्ञापन

  
राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कामों का जल्द निराकरण हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व महाअभियान 2.0 प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत राजस्व न्यायालयों, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित सभी राजस्व संबंधी कामों का निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान कैलाश सुरना, पप्पू नागर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर जायसवाल, सरपंच लक्ष्मी बाई, एसडीएम जमील खान, जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें