फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: अहमदपुर नाबालिग दुष्कर्म-मौत मामला, चार जिलों के समाजजन कल अहमदपुर में निकालेंगे कैंडल मार्च

Tue, 10 Jun 2025 10:27 AM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव के दो युवकों ने उसकी बेटी से बलात्कार कर उसे ज़हर खिला दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी गई और लापरवाही बरती गई। घटना के विरोध में पहले चक्काजाम और अब समाज स्तर पर आंदोलन हो रहा है।
विज्ञापन
कुर्मी समाज की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम में घटित हुई नाबालिग से दुष्कर्म और मौत का मामला राजनीतिक मुद्दे के बाद अब सामाजिक मुद्दा भी बनने लगा है। पीड़ित परिवार के पक्ष में 11 जून को अहमदपुर में चार जिलों के कुर्मी समाज के लोग एकत्रित होंगे। इस दौरान शाम 6 बजे से शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब ढाई से तीन हजार समाजजन उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र के अहमदपुर के ग्राम अंतर्गत मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी दो बेटियां ग्राम में बीते सोमवार रात करीब दस बजे पानी भरने के लिए गई थीं। वहां जगपाल और कुलदीप उर्फ कान्हा सोलंकी ने मेरी बड़ी बेटी को पकड़ लिया और एक शटर वाली दुकान में अंदर बंद कर उसके साथ दुष्कृत्य किया। छोटी बेटी मेरे पास आई और बोली कि बड़ी बहन को जगपाल और कान्हा ने पकड़ लिया है, जब तक मैं मौके पर पहुंचा तब तक दोनों ने उसे जहर की गोलियां खिला दी थीं। बेटी की हालत गंभीर होने पर हम लोग थाने लेकर पहुंचे तो थाने में हमारी सुनवाई नहीं हुई और हमें भगा दिया गया। इसके बाद इलाज के दौरान में मेरी बेटी की मौत हो गई थी। घटना के बाद मंगलवार को मृतका के परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर चक्काजाम किया था, इस दौरान पत्थरबाजी हुई थी तो पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग किया था। इस घटना के बाद से जिले सहित प्रदेश की राजनीति सरगर्म बनी हुई है, अब सामाजिक स्तर पर भी विरोध जताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 25 JCB और 700 कर्मियों के संयुक्त दल ने जंगलों से वन अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा, 11 हिरासत में लिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


चार जिले के सामाजिक लोग जुटेंगे
घटना के बाद विरोध में 5 जून को कुर्मी समाज की बैठक बैरसिया के रुनाहा धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें सर्वसहमति से 11 जून को कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। कुर्मी समाज के अध्यक्ष मांगीलाल कुर्मी ने बताया कि 11 जून को शाम 6 बजे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च में भोपाल, सीहोर, रायसेन सहित विदिशा जिले के समाज के लोग सम्मिलित होंगे। इस दौरान ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें