फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, तेजी से बढ़ रहा मानसून हुआ सुस्त, अब इस दिन होगी आमद

Wed, 12 Jun 2024 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP Monsson Update 2024: पश्चिम बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम सक्रिय दिखाई दे रहा था, उसमें डिस्टर्बेंस उत्पन्न होने से अब मानसून की आमद भी विलंब से होगी। इस बार मानसून को लेकर समय से पूर्व आने का अनुमान बताया गया था, लेकिन वर्तमान में जो अनुमान सामने आ रहे है, उससे पूर्व वर्षों की तरह इसबार भी मानसून की देरी से आमद होने के आसार दिखाई दे रहे है।

विज्ञापन
सुस्त हुआ मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश सहित जिले में मानसून की आमद 18 से 22 जून के बीच दर्ज हो सकती हैं। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम से चल रही तेज हवाओं की दिशा आने वाले समय में उत्तर से होने का अनुमान है। साथ ही हवाओं की गति कम हो सकती है, जिससे मानसून भी दस्तक दे सकता हैं।

विज्ञापन


आरएके कालेज स्थित मौसम केंद्र के तकनीकी अधिकारी डॉ एसएस तोमर ने बताया कि बंगाल खाड़ी में बन रहे सिस्टम से मानसून समय से पूर्व प्रदेश में सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे थे, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम में डिस्टर्बेंस के कारण मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर पड़ चुकी हैं।

स्वचालित मौसम केंद्र पर मिल रहे अनुमानों के अनुसार प्रदेश सहित जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून 18 से 22 जून के बीच सक्रिय हो सकता है। फिलहाल तो दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने से गर्मी का प्रकोप भी बरकरार रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन


डॉ तोमर ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम से चल रही तेज गर्म हवाएं लोगोंं को परेशान कर रही है। वहीं दिन के समय सूरज की तीखी किरणें लोगों को घरों में ही रहने को बाध्य कर रही है। शहर की सड़कों पर शाम के समय ही चहल-पहल दिखाई दे रही है। वहीं गन्ना रस और कोल्ड्रिंक्स की दुकानों पर जोरदार ग्राहकी चल रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें