फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kubereshwar Dham: कुबेरेश्वर धाम में रवि प्रदोष पर तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, हाईवे पर लंबा जाम लगा

Mon, 31 Jul 2023 07:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Kubereshwar Dham News: सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रविवार को रवि प्रदोष होने के चलते तीन लाख से ज्यादा लोग दर्शन करने के लिए पहुंचे। लोगों ने यहां स्थित शिला पर जलाभिषेक कर मंगल की कामना की। बड़ी संख्या में लोगों को अभिमंत्रित रुद्राक्ष भी बांटे गए। 
विज्ञापन
कुबेरेश्वर धाम पर लगी श्रद्धालुओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के पास चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण पुरुषोत्तम मास में प्रदोष श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। इस मौके पर यहां पर लाखों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने फूलों से विशेष श्रृंगार किया और यहां पर स्थित पवित्र शिला पर जल अर्पित कर मंगल की कामना की।
विज्ञापन


रविवार सुबह पंडित प्रदीप मिश्रा ने रवि प्रदोष पर महाआरती की। रविवार को छुट्टी होने के कारण साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं धाम पर पहुंचे। मंदिर से इंदौर-भोपाल हाईवे के दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी हुई थी। जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात और पुलिस सहित समिति ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। इस मौके पर समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, समीर शुक्ला आदि सहित अन्य ने प्रसादी व्यवस्था संभाली और यहां पर आए श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया।

विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इन दिनों कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अभिमंत्रित रुद्राक्षों का वितरण किया जा रहा है। रविवार को करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को यहां पर बने काउंटरों से रुद्राक्ष वितरण किए। उन्होंने बताया कि श्रावण पुरुषोत्तम मास में प्रदोष है। रवि प्रदोष व्रत करने से आय, आयु और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति मिलती है। अत: शिव भक्त श्रद्धा भाव से देवों के देव महादेव की पूजा उपासना करते हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो रवि प्रदोष व्रत पर विधि विधान से महादेव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय शिव प्रदोष स्तोत्र का पाठ करें। इस स्तोत्र के पाठ से साधक की सभी मनोकामनाएं धीरे धीरे पूर्ण हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें