फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: वीडी शर्मा का दिग्गी पर निशाना, कहा- जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए पत्थरबाजों को दिग्विजय ने ट्रेनिंग दी होगी

Wed, 27 Apr 2022 06:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बीजेपी पर लगाए गए गंभीर आरोप के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन पर पलटवार किया। शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज पकड़े गए थे, उनको ट्रेनिंग दिग्विजय सिंह ने दी होगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गरीब मुस्लिम लड़कों से पैसे देकर पत्थर फिंकवाने वाले बयान से भाजपा नेता अब अक्रामक रूप से दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। बुधवार को सीहोर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह इन बातों के पारंगत हैं, जब जम्मू कश्मीर में पत्थर बाज पकड़े गए थे उनका संबंध भोपाल से आया था, उनको ट्रेनिंग देने का काम दिग्विजय सिंह ने ही किया होगा। दिग्विजय सिंह की आदत है वह अनर्गल आरोप और मुद्दे ही लाते हैं, कैसे वे चर्चा में बने रहें मीडिया में आते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन



वहीं, केंद्रीय नेतृत्व के साथ बीजेपी नेताओं की बैठक को लेकर वीडी शर्मा ने कहा की सहज बीजेपी पार्टी की पद्धति है, हमारा सौभाग्य है केंद्रीय नेतृत्व समय-समय हमसे भी मिलते हैं, वे भी आते हैं यह स्वस्थ संगठन की पद्धित है, मंत्री-मंडल की कोई भी बात होती है वह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार होता है। उन्होंने 2023 चुनाव की तैयारियों को लेकर कहा की जब बीजेपी चुनाव जीतती है और मुख्यमंत्री शपथ लेते हैं उसके अगले दिन से ही बीजेपी अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर देती है बीजेपी 365 दिन 24 घंटे सक्रिय रहने वाली ऑर्गनाइजेशन है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें