जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम प्रेमनारायण पिता लालजीराम जायसवाल निवासी खत्री मार्केट बुधवारा आष्टा बताया गया है। आष्टा थाना पुलिस ने बताया कि फरियादी महिला कांता देवराज राठौर (41) निवासी आरा मशीन डाबरी सोसायटी के पीछे शुजालपुर रोड, आष्टा द्वारा दिए गए आवेदन की जांच उपरांत उक्त मामला दर्ज किया गया।
फरियादी महिला ने बताया कि पति देवराज ने आरोपी प्रेमनारायण से करीब दो वर्ष पूर्व 10 हजार रुपये उधार लिए थे तथा चार-पांच माह में लौटाने का बोला था। गारंटी में पति से एक चेक खाली हस्ताक्षर कर ले लिया था। फरियादी का कहना है कि मेरे पति के द्वारा लिए गए दस हजार रुपये दो किस्तों में अदा कर दिए गए हैं। पूरे पैसे अदा करने के बाद जब प्रेमनारायण को चेक वापस करने को कहा तो वो टालमटोल करने लगा। इसके बाद चेक में आरोपी ने 50,000 रुपये की राशि भर ली, और अब कोर्ट में पेश करने की धमकी देने लगा। कहने लगा कि 50 हजार रुपये दो, नहीं तो जेल में डलवा देगा। फरियादी का कहना है कि आरोपी शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।