फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश के बाद भेजा जेल

Wed, 23 Feb 2022 10:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्ताार कर लिया है। आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।
विज्ञापन
सीहोर: फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में पॉक्सो एक्ट का आरोपी लंबे समय से फरार था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परिजनों से मिलने के लिए घर आया था, इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 2017 में आरोपी अमर सिंह उर्फ भूरा पिता मिश्रीलाल कोरकू निवासी ग्राम ढाबा पर रेहटी पुलिस ने भादवि की धारा 354, 294, 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, गिरफ्तारी के बाद आरोपी जमानत पर रिहा हुआ था, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वो फरार हो गया। 

पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी, मंगलवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें