फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: इंदौर-भोपाल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में लूट, गुजरात के परिवार की गाड़ी के आगे अड़ाई एसयूवी और लहराए चाकू

Wed, 08 Jun 2022 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

इंदौर-भोपाल हाईवे पर चाकू की नोक पर गुजरात के एक परिवार को लूट लिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
घटना मंगलवार की रात 2.30 बजे के करीब डोडी के समीप की बताई जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर-भोपाल हाईवे पर गुजरात के परिवार के साथ फिल्मी स्टाइल में लूट हो गई। चार पहिया वाहन के आगे बदमाशों ने अपना एसयूवी वाहन अड़ा दिया फिर चाकू की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 40 हजार रुपये और गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार इंदौर-भोपाल हाईवे पर लूट की वारदातें बढ़ने लगी है। कुछ दिनों के अंतराल में ये लूट की दूसरी  वारदात है। ये घटना मंगलवार की रात 2.30 बजे के करीब डोडी के समीप की बताई जा रही है। गुजरात के केवड़िया निवासी 44 वर्षीय नयनभाई पिता श्रवणभाई अपनी पत्नी, दो बेटियां व दोस्त के परिवार के साथ टवेरा वाहन (जीजे 22 ए 1964) से इलाहाबाद जा रहे थे। रात करीब 2.30 बजे वे जैसे ही डोडी घाटी के समीप पहुंचे, तो इनके वाहन के आगे अचानक एक एसयूवी अड़ा दी गई। उसमें से लट्ठ लेकर तीन-चार लुटेरे निकले और उन्होंने गाड़ी का कांच तोड़ दिया। सभी की उम्र 25 से 35 साल की थी।
 
बदमाशों ने चाकू निकाल लिए और कहा कि जो भी नकदी, जेवर, मोबाइल आदि हैं व दे दो, नहीं तो जान से मार डालेंगे। घबराए हुए परिवार ने करीब 40 हजार नकदी, सोने-चांदी के जेवर तथा दो मोबाइल लुटेरों को सौंप दिए। लुटेरे सामान लेकर तुरंत रफूचक्कर हो गए। परिवार ने अन्य राहगीरों से मदद लेकर तत्काल जावर पुलिस को सूचना दी। जावर टीआई सहित पुलिस मौके पर पहुंची। आष्टा, जावर व सिद्धिकगंज के थाना प्रभारी भी बल के साथ घेराबंदी करने के लिए पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें