फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: 38 संस्थाओं के लाइसेंस निलंबित, कृषि उपज मंडी ने नवीनीकरण नहीं कराने पर की कार्रवाई

Fri, 24 Dec 2021 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर कृषि उपज मंडी समिति ने 38 फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। ये कार्रवाई व्यापार नहीं करने, अक्रियाशील रहने एवं निर्धारित समय-सीमा में नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर की गई है। 
विज्ञापन
Sehore: सीहोर कृषि उपज मंडी समिति ने 38 फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर कृषि उपज मंडी समिति ने 38 फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। ये कार्रवाई व्यापार नहीं करने, अक्रियाशील रहने एवं निर्धारित समय-सीमा में नवीनीकरण नहीं कराए जाने पर की गई है। मंडी समिति ने कहा कि किसी लाइसेंसधारी तथा संचालक को इन फर्मों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो वह अभिलेख के साथ मंडी कार्यालय में इसके संबंध में जानकारी दे सकते हैं।

मंडी समिति के अनुसार जिन फर्मों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें मेसर्स प्रेमजी भगवानजी, ओलाम एग्रो इण्डिया प्रा.लि., राजस्थान गम लिमिटेड, राजेशकुमार मोहनलाल, खेमचन्द्र बलमुकन्द, सरोज ट्रेडिंग कंपनी, वीजन सीड्स, इशाक रमजान, रमजान ट्रेडिंग कंपनी, सीहोर ट्रेडिंग कंपनी, सेवाराम चेतराम, मंशाराम पन्नालाल, लूईस डिफूज, भावना ट्रेडर्स, शिव ट्रेडिंग कंपनी, गुप्ता ट्रेडिंग कंपनी, किसान एकता समृद्धि, शंकरलाल गुप्ता एंड संस, शंकरलाल गुप्ता एंड कंपनी, जीतमल ट्रेडर्स, परमार ट्रेडर्स, महाकाल इंटरप्राइजेस एवं सोनी सोया फूड है।

इसी प्रकार मेसर्स नीरजकुमार मांगीलाल गुड़ व्यापारी, मां भवानी ट्रेडर्स गुड़ व्यापारी, प्रदीपकुमार राहुलकुमार गुड़ व्यापारी, प्रथा ट्रेडर्स फल-सब्जी व्यापारी, मो. उवेस मो. जुबेर फल-सब्जी व्यापारी, मयूर ट्रेडर्स फल-सब्जी व्यापारी, रोहनराज एंड कंपनी फल-सब्जी व्यापारी, तिरुपति ट्रेडर्स फल-सब्जी व्यापारी, कान्हा ट्रेडर्स फल-सब्जी व्यापारी, कनक ट्रेडर्स फल-सब्जी व्यापारी, अलफेश टेड्रिंग कंपनी फल-सब्जी व्यापारी, मयूर ट्रेडर्स फल-सब्जी व्यापारी, रिन्केश रूबल ट्रेडिंग कंपनी फल-सब्जी व्यापारी, रामस्वरूप सुंदरलाल राठौर फल-सब्जी व्यापारी एवं सतीशकुमार विनोदकुमार फल-सब्जी व्यापारी के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें