फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: 20 दिन में आबकारी विभाग ने पकड़ा ढाई हजार किलो महुआ लहान, 29 प्रकरण बनाए

Thu, 23 Dec 2021 06:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छिपे कच्ची शराब का व्यवसाय चल रहा है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ देसी शराब में उपयोग आने वाली सामग्री महुआ लहान भी जब्त किया है।

विज्ञापन
कच्ची शराब जब्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छिपे कच्ची शराब का व्यवसाय चल रहा है। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी मात्रा में देसी शराब के साथ देसी शराब में उपयोग आने वाली सामग्री महुआ लहान भी जब्त किया है।

आबकारी दल ने जिले के अनेक क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अभी तक एक लाख 43 हजार 980 रुपए की देशी-विदेशी शराब एवं महुआ लहान जब्त किया है। जिला आबकारी अधिकारी कीर्ति दुबे ने बताया कि एक दिसंबर से 20 दिसंबर तक आबकारी अमले ने सीहोर जिले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत छापामार कार्रवाई की है। इन कार्रवाइयों में 29 प्रकरण दर्ज कर 96.5 लीटर देशी, विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा 2685 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त मदिरा एवं महुआ लहान की अनुमानित कीमत एक लाख 43 हजार 980 रुपए है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें