राजस्व एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है।
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर की पार्वती नदी पर रेत का खनन करने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। रेत खनन और परिवहन करते 2 पॉकलेन एवं 16 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े हैं।
जिलेभर में रेत के अवैध खनन पर रेत कंपनी ने रोक लगा रखी है, लेकिन फिर भी कई स्थान ऐसे हैं, जहां से अवैध रेत का कारोबार बेधड़क संचालित हो रहा है। ऐसा ही अवैध रेत का खनन पार्वती नदी पर भी किया जा रहा है। जिले में रेत सहित अन्य अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में पार्वती नदी से रेत का अवैध खनन करते हुए पॉकलेन एवं ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए हैं। ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए 02 पॉकलेन एवं 16 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर अहमदपुर थाने में खड़ा किया गया है।