फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: राजस्व विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवक से 1 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 12:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

छतरपुर में राजस्व विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवक से 1 लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीहोर: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में राजस्व विभाग में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को 6 महीने से पदस्थापना होने की दिलासा दे रहा था। लेकिन काफी वक्त गुजर जाने के बाद भी युवक को न तो नौकरी मिली न ही आरोपी ने उसके पैसे वापस किए। जिस पर पीड़ित ने श्यामपुर में शिकायत दर्ज कराई। युवक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना के ग्राम पाडलिया में रहने वाले युवक भोलाराम अहिरवार ने सितंबर 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी, कि ग्राम घाटपलासी निवासी श्याम मीणा द्वारा उसे फोन राजस्व विभाग में ग्राम चौकीदार के पद पर भर्ती होने और  मासिक वेतन 16 हजार रुपये और 5 एकड़ जमीन पट्टे पर खेती के लिए मिलने की जानकारी दी थी। आरोपी ने पीड़ित को बताया था कि वेकेंसी के फार्म ऑनलाइन जमा होंगे, लेकिन वह ऑफलाइन उसकी ज्वाइनिंग करा देगा। इसके लिए उसे 1 लाख 70 हजार रुपये देने होंगे। श्याम मीणा के झांसे में आकर युवक ने उसे 1 लाख 20 हजार रुपये दे दिए। मीणा युवक को आश्वासन देता रहा और उसे पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, आरोपी ने पीड़ित भोलाराम अहिरवार के साथ गालीगलौच कर मारने की धमकी दी।

मामले में श्यामपुर थाना प्रभारी अर्जुन जयसवाल ने बताया कि युवक की शिकायत पर आरोपी श्याम मीणा के खिलाफ धारा 420, 294,506 और एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें