नाम वापसी के पश्चात सीहोर जिला पंचायत के सात वार्डों के चुनाव में कुल 29 उम्मीदवार मैदान में शेष रह गए हैं। नाम वापस लेने की अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। वार्ड नंबर एक में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार हैं, जबकि वार्ड १२ और १३ में दो-दो उम्मीदवार रहने के चलते मुकाबला सीधा होगा।
जिला पंचायत सदस्य के प्रथम एवं द्वितीय चरण में 10 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र लिए गए थे, जिसमें निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तीन पदों पर निर्वाचन की कार्यवाही स्थगित रखा गया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद 7 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नामों की सूची तथा प्रतीक चिह्न जारी किए गए। जानिए कौन-कौन मैदान में है
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 1
1. भूरीबाई लोकेश गौर, चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. कलाबाई, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
3. लीलाबाई हिरदेश कुमार, चुनाव चिह्न- उगता सूरज
4. नारानीबाई राधेश्याम गौर, चुनाव चिह्न- पतंग
5. पवित्राबाई जालम सिंह, चुनाव चिह्न- छाता
6. सुमित्रा बाई सतीश पचोरी, चुनाव चिह्न- गाड़ी
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 2
1. भावना ठाकुर, चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. दांगी सुलोचना एलम सिंह, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
3. खुशबू अभिषेक सिंह, चुनाव चिह्न- उगता सूरज
4. रेखा नन्दकिशोर पाटीदार, चुनाव चिह्न- पतंग
5. वेगवती तीरथ सिंह दांगी, चुनाव चिह्न- छाता
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक- 4
1. गोरी शंकर पटेल, गुड़भेला चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. लखन सिंह राजपूत, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
3. प्रदीप रानू व्यास, चुनाव चिह्न- उगता सूरज
4. जफर लाला, चुनाव चिह्न- पतंग
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5
1. गोरेलाल, चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. हेमराज सिंह परमार, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
3. मनोज परमार, चुनाव चिह्न- उगता सूरज
4. पंकज राधा बल्लभ गुप्ता (छोटू), चुनाव चिह्न- पतंग
5. रचना डॉ. सुरेन्द्र सिंह मेवाड़ा, चुनाव चिह्न- छाता
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12
1. बालाराम बारेला, चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. हरिसिंह देवड़ा, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15
1. अंजुबाई, चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. निर्मला बारेला, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16
1. आनन्द जाट, चुनाव चिह्न- तीर कमान
2. कैलाश पटेल, चुनाव चिह्न- दो पत्तियां
3. कु. पल्लवी संतोष शर्मा, चुनाव चिह्न- उगता सूरज
4. प्रहलाद दास बैरागी, चुनाव चिह्न- पतंग
5. शिवराज सिंह चौहान, चुनाव चिह्न- छाता