फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- कांग्रेस काले धन के आधार पर आगे बढ़ी, उनके खून में काला धन है

Fri, 11 Feb 2022 04:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा, वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस काले धन के आधार पर देश में आगे बढ़ी है, कांग्रेस के खून में काला धन है।
विज्ञापन
सीहोर: सिद्धिविनायक मंदिर में वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समर्पण निधि संग्रह अभियान का शुभारंभ करने सीहोर के सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


भाजपा के आज से शुरू हुए समर्पण निधि संग्रह अभियान पर कांग्रेस ने  इसे बीजेपी के काले धन को सफेद करने का तरीका बताया था, जिस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जिंदगी भर काले धन के आधार पर इस देश के अंदर आगे बढ़ती रही, काला धन ही उनका विचार है और उनके खून में भी काला धन है। जैसा प्रधानमंत्री कहते हैं कि फूट डालो राज करो यही कांग्रेस के चरित्र और उनके जीन्स में है। उनको लगता है सब लोग भी ऐसा करते हैं। मैं भगवान के मंदिर में हूं, यहां किसी की आलोचना करना उचित नहीं मानता, लेकिन मैं मानता हूं कि वह केवल काले धन के बारे में ही सोच सकते हैं, लेकिन यह जो अभियान है हमारा कार्यकर्ताओं का अपने विचार, अपने संगठन के प्रति समर्पण है। यह किसी प्रकार का कोई कलेक्शन नहीं है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा लगातार प्रगति कर रही है और हमारा यह प्रयास है की बूथ स्तर पर पार्टी को बहुत मजबूत बनाया जाए। भाजपा ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण निधि संग्रह अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन


 प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे की सादगी की दुहाई देती है, वह 150 करोड़ रुपये इकट्ठा करके क्या करेगी। इस धन से पार्टी कालेधन को सफेद करेगी। राशि एकत्रित करने के लिए राजनीतिक ताकत का उपयोग किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि समर्पण निधि नही सत्तारूढ़ टेरर टैक्स,चंदा तो इनका धंधा है, कोरोना काल में पहले ही तबाह व बर्बाद हो चुके व्यापारी अब इनकी डायरियों को देखकर अपना संस्थान छोड़ भागेंगे, संकट काल में इन्होंने लक्ष्य और बढ़ाकर 150 करोड़ कर दिया। पूरे एक माह कई फुरसती काम-धंधे पर लगेंगे। कांग्रेस के जुबानी हमले से बीजेपी नेता तिलमिला गए हैं। हालांकि बीजेपी भी पलटवार करने में पीछे नहीं है।
 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया

 गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के जुबानी हमले पर पलटवार किया उन्होंने कहा कि साधु,चोर,लंपट और ज्ञानी, अपनी सी गत सबन की जानी। कांग्रेस को जो टैरर टेक्स नजर आता है,वो शायद इसी में से किसी क्रम से होगा। दीनदयाल जी का पूरा जीवन भारतमाता को समर्पित रहा। उसके लिए समर्पण निधि कार्यकर्ताओं की दृष्टि से बहुत छोटी बात है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें