फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: लोन स्वीकृत नहीं हुआ तो कलेक्टर के पास सुनवाई के लिए पहुंचे युवक ने फिनाइल पी लिया

Tue, 15 Mar 2022 06:58 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक युवक ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। मछली पालन के लिए लोन चाह रहा था, पर नहीं मिल पा रहा था। इसकी शिकायत करने ही वह कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई में भाग लेने पहुंचा था। 
 
विज्ञापन
सीहोर में युवक ने कलेक्ट्रेट में फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक युवक ने फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। वह मछली पालन के लिए लोन नहीं मिलने से नाराज था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के लिए आया विष्णु चौहान (40) लोन न मिलने से नाराज था। उसने मछली पालन के लिए रेहटी के ग्रामीण बैंक में लोन का आवेदन लगाया था। हर बार लोन अस्वीकार हो रहा था। इस बात की शिकायत करने वह कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई पहुंचा था। उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद भी जब लगा कि जवाब संतोषजनक नहीं है तो उसने फिनाइल पी लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह फिलहाल स्वस्थ बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें