फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar News: चरवाहे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, मौके पर एसपी और कलेक्टर पहुंचे

Fri, 31 Jan 2025 02:12 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

सार

रामनगर में बैजनाथ यादव की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। परिजन 50 लाख रुपये की मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। कलेक्टर और एसपी परिजनों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिजनों से मिलते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां नंबर चार में गुरुवार देर रात नहर की मिट्टी धसने से एक चरवाहे की मौत हो गई थी। वहीं, पेटी कॉन्ट्रेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका इलाज रीवा के आसपास में जारी है। इस हादसे पर मंत्री प्रहलाद पटेल सहित उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी दुःख जताया था। हादसे से स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, जिसके बाद मौके पर प्रशासन समझाइश देने पहुंचा है।

विज्ञापन


हादसे में गांव के ही रहने वाले चरवाहे बैजनाथ यादव उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई थी, जिसके बाद से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा खड़ा कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। परिजन 50 लाख रुपये की मुआवजा की मांग पर सुबह से अड़े हुए हैं। मुआवजा न मिलने तक परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया है।

मौके पर पहुंचे एसपी-कलेक्टर
मैहर जिले में हुए इस हादसे के बाद से ग्रामीण लामबंद हैं और शव रखकर प्रदर्शन करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मैहर कलेक्टर रानी बाटड और एसपी सुधीर अग्रवाल मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अब तक प्रशासन की समझाइस से परिजन संतुष्ट नही हुए हैं। पूरा प्रशासन प्रयास कर रहा है और मृतक का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को समझाइश दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें