फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: धीरेंद्र शास्त्री के बाद मोहन सरकार की महिला मंत्री निकाल रही यात्रा, 2 दिन में 45 किलोमीटर करेगी पदयात्रा

Tue, 03 Dec 2024 10:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

MP: मोहन सरकार की महिला मंत्री प्रतिमा बागरी धीरेंद्र शास्त्री के बाद धार्मिक यात्रा निकाल रही हैं। यह यात्रा मंत्री प्रतिमा बागरी के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि उन्होंने विधायक बनने और मंत्री पद मिलने की मन्नत मां शारदा से की थी।
विज्ञापन
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में इन दिनों धार्मिक यात्राएं निकल जा रही है। हाल ही में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 9 दिन की धार्मिक यात्रा निकाली थी। अब मोहन सरकार की एक महिला मंत्री भी धार्मिक यात्रा पर निकली हैं। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी यह यात्रा अपनी मन्नत पूरी होने पर शुरू की है। वह सतना जिले के सोहावल देवी मंदिर से मैहर माता मंदिर तक 45 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा करेंगी। यात्रा दो दिन में पूरी होगी। 

विज्ञापन


दरअसल, मोहन सरकार में नगरीय प्रशासन और आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी 3 दिसंबर से पैदल यात्रा शुरू की है। यह यात्रा मंत्री प्रतिमा बागरी के लिए विशेष महत्व रखती है, क्योंकि उन्होंने विधायक बनने और मंत्री पद मिलने की मन्नत मां शारदा से की थी। 

उनकी यह मन्नत पूरी हो गई, ऐसे में मन्नत पूरी होने के एक साल बाद मंत्री ने अब यात्रा शुरू की है। यह यात्रा जिले की बड़ी धार्मिक यात्रा बन चुकी है। जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में भी हो रही हैं। मंत्री प्रतिमा बागरी का कहना है कि यह पूरी तरह एक धार्मिक यात्रा है, जिसमें उनका संकल्प पूरा करने के लिए वे निकली हैं और लोग उनके साथ जुड़ते जा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन


मंत्री प्रतिमा बागरी की यात्रा का समापन 4 दिसंबर को मैहर के प्रसिद्ध माता शारदा मंदिर में होगा, जहां पूजा पाठ के बाद वह कल अपनी यात्रा का समापन करेंगी। यह यात्रा मैहर और सतना दो जिलों से होकर गुजरेगी, ऐसे में यहां के बीजेपी नेता भी यात्रा में शामिल होंगे. प्रतिमा बागरी सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से विधायक हैं, वह 2023 में पहली बार बीजेपी से विधायक बनी हैं, जिसके बाद उन्हें मोहन सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में हाल ही में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी बागेश्वर धाम से ओरछा मंदिर तक धार्मिक यात्रा निकाली थी। जिसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी। जबकि अब मोहन सरकार की मंत्री प्रतिमा बागरी की यात्रा की चर्चा भी सियासी गलियारों में हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें